Θ बेतिया – प्रसिद्ध साहित्यकार, समाज सेवी ,कवि क़मर रेयाज़ी की पुस्तक का विमोचन 26 मार्च को :

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉
चंपारण में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले सामाजिक एकता के प्रतीक एक बेबाक वक्ता,राष्ट्रिय अस्तर के कवि /शायर श्री हारून क़मर रेयाज़ी की पुस्तक “जेया ए क़मर” का लोकार्पण 26 मार्च 2018 को नया हाई स्कुल चनपटिया के ग्राउंड में होरहे एक बड़े राष्ट्रिय अस्त्र के तालीमी बेदारी कांफ्रेंस में होगा । जिसका लोकार्पण ईमारत शरिया पटना के महासचिव श्री मौलाना अनीसुर रहमान के हाथों होगा । वही मंच पे आसीन देश भर से कई बड़े बड़े स्कालर्स , धर्मगुरु, चतुर्वेदी का आगमन होरहा है ।
रचनाकार स्व.श्री क़मर रेयाज़ी के सुपुत्र श्री शमीम क़मर रेयाज़ी ने अपने पिता की इस पुस्तक को पाठकों की बीच लाने का प्रयास किया है । इस पुस्तक में क़मर रेयाज़ी की रचनाओ में ग़ज़ल ,नाट,कविताओं के साथ देश के बड़े बड़े दिग्गज कलमकारों ने क़मर रेयाज़ी की व्यक्तित्व का वर्णन भी किया है जो पुस्तक का एक भाग भी है । इस पुस्तक को पढ़ने के लिए एक बड़ा समूह बेकरारी के साथ पुस्तक के विमोचन के प्रतीक्षा में हैं ॥




Recent Comments