सारण :SH -73 पर डेवढ़ी में बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर ,शिक्षिका समेत 10 यात्रीगण घायल

#सुरभि तिवारी
तरैया।05अप्रैल 2018
डेवढ़ी मिडिल स्कूल के पास एसएच 73 पर बस और ट्रक में सीधे आमने-सामने टक्कर हो गया।जिसमें एक शिक्षिका सहित 10 यात्रीगण घायल हो गये हैं।घायलों में तरैया आदर्श मध्य विद्यालय के शिक्षिका रीना भारती, सिवान के सुल्ताना खातून ,मो0 रियाजुद्दीन ,दशरथ प्रसाद, पप्पू यादव ,गोपालगंज के बैकुंठपुर निवासी बलिराम साह व अन्य शामिल है।सभी घायलों का विभिन्न निजी चिकित्सक के यहाँ उपचार जारी हैं। इस घटना से लगभग एक घण्टे तक सड़क जाम हो गया।वही ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी में घायल लोगो को अस्पताल में भर्ती कराये गया। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान अपने दल-बल के साथ पहुँचकर जाम हटवाया और आवागमन शुरू कराया।घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।




Recent Comments