पूजा की तैयारी को ले बैठक
आंदर (सिवान) : प्रखंड के प्राथमिक, मध्य, उच्च सह महाविद्यालय गुरुकुल बरवां में शुक्रवार को प्राचार्य विजयप्रकाश पाठक उर्फ ददन पाठक की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा की तैयारी को ले बैठक हुई। इस दौरान तैयारी की समीक्षा की गई। साथ ही आचार्यों एवं शिष्यों को दुर्गा पूजा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा इसमें बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। प्राचार्य ने कहा कि शनिवार का मां का दर्शन, रविवार को पूजन तथा
सोमवार को हवन पूजा में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। पूजा को ले पूरे गुरुकुल को भव्य तरीके से सजाया-संवारा जा रहा है। प्राचार्य ने बताया कि आचार्य मृत्युंजय मिश्रा द्वारा नौ दिन पूजा पाठ कराया जा रहा है। गुरुकुल में ग्रामीण, शिक्षक व शिष्यों के मनोरंजन के लिए नौ दिनों तक पर्दे पर रामायण फिल्म दिखाया जाता है।
——-