नगर परिषद में अविश्वास के खेल

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : नगर परिषद में वर्तमान चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाए जाने के बाद साम-दाम-दंड-भेद’का प्रयोग खूब हो रहा है। अंदर ही अंदर कुर्सी को येन-केन प्रकारेण कर अपनी जद में करने का सिलसिला तेज हो गया है। वर्तमान सभापति के लोग क्षुब्द पार्षदों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस दौरान धनबल से लेकर सैर-सपाटे तक के रंग में जनता का विश्वास लेकर पार्षद बने जनप्रतिनिधि भी पूरी तरह से राजनीति के रंग में रंग गए हैं। सत्ता व प्रतिपक्ष की ओर से विश्वास बनाए रखने की कीमत लगाई जा रही है।