अलग-अलग घटनाओं में मौत से कोहराम
भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना क्षेत्र के चक्रवृद्धि गांव के दो सहोदर भाइयों की मौत अलग-अलग घटनाओं में होने के बाद गांव में मातम फैला हुआ है। मृतकों में इसी गांव के अनवर अली का पुत्र अकबर अली और उसका छोटा भाई असगर अली है। अकबर अली की मौत तेलंगना प्रदेश के सिंकदाराबद में ट्रेन से कटकर हो गई जबकि उसके साथ मौजूद श्रवण प्रसाद का पुत्र वीर विजय कुमार बताया जाता है। वहीं असगर अली का शव गुरुवार को नहर समीप एक पानी भरे खेत से बरामद किया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। साथ ही एक साथ दो पुत्रों की मौत की सूचना सभी को झकझोर कर रखा दिया है। बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व चक्रवृद्धि निवासी अनवर अली का पुत्र अकबर अली तथा श्रवण का प्रसाद का पुत्र विजय कुमार रोजी-रोटी की तलाश में लिए तेलंगना प्रदेश के सिकंदराबाद गए थे। वहां किसी ठेेकेदार के माध्यम से विद्युत वायरिंग का काम करना शुरू किया था। अभी मात्र दो-तीन दिन पूर्व से एक साथ काम करना शुरू किया था। तभी गुरुवार की देर शाम कहीं जाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से अकबर अली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथ वीर विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना साथ में गए अन्य साथियों ने अपने-अपने परिजनों को दी। अकबर अली के साथी के परिजनों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो पुत्र की मौत की खबर सुनते ही मां हुस्न आरा, छोटी बहन रुखसार खातून का रो-रो कर बुरा हाल है। काफी संख्या में ग्रामीण हाल-चाल जानने के लिए उसके दरवाजे पर पहुंच गए और परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।




Recent Comments