पिकअप चालक को साप काटा, इलाज के दौरान मौत

मढ़ौरा(सारण) :
थाना क्षेत्र के गौरा में पिकअप चालक का साप काटने से सदर अस्पताल में मौत हो जाने का मामला सामने आया है । भगवान बाजार थाना के फर्द बयान पर मढ़ौरा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज हुआ है । चालक के भाई बाबू लाल राय द्वारा दर्ज प्रथामिकी में बताया गया है कि उनका भाई गौरा मिनी सरकार भवन में चुनाव के दौरान पिक अप जमा कराकर पने घर अगहरा लौट रहा था । इसी दौरान रास्ते में उसे साप काट लिया । मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया था । जहा उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी ।