दैनिक खोज खबर/इसुआपुर(सारण)।थाना क्षेत्र के अगौथर सुंदर पंचायत स्थित अगौथर सुंदर गांव में पूर्व विवाद को लेकर रविवार की सुबह दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में सुशीला देवी, उर्मिला देवी तथा निगम कुमार शामिल हैं। सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इसुआपुर में कराया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के दर्जनों लोग लाठी-डंडा, फरसा, भाला एवं अन्य हथियारों के साथ आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही इसुआपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस बल की मदद से दोनों पक्षों को तितर-बितर कर तनाव को शांत कराया गया। थानाध्यक्ष गौरव कुमार गौरव ने बताया कि करीब 70 से 80 लोग मौके पर जुटे थे। स्थानीय लोगों एवं चौकीदार से मिली जानकारी के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में कई नामजद एवं 30 से 40 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में छपरा जेल भेज दिया। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस गांव में लगातार निगरानी कर रही है।
About The Author
Related Posts



Recent Post
- बेतिया: चिकित्सा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ0 उमेश कुमार
- बेतिया: चिकित्सा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ0 उमेश कुमार
- बेतिया: चिकित्सा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ0 उमेश कुमार
- बेतिया: चिकित्सा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ0 उमेश कुमार
- मढ़ौरा के आर्यन राज बने लेफ्टिनेंट, UPSC CDS-1 में हासिल की AIR-60
- मढ़ौरा के आर्यन राज बने लेफ्टिनेंट, UPSC CDS-1 में हासिल की AIR-60
- खैरा में कंटेनर ने एलटी तार को खींचकर तोड़ा,पोल भी क्षतिग्रस्त; बिजली आपूर्ति ठप
- खैरा में कंटेनर ने एलटी तार को खींचकर तोड़ा,पोल भी क्षतिग्रस्त; बिजली आपूर्ति ठप
- सारण के समग्र विकास और बाढ़ पुनर्निर्माण पर सांसद रूडी की अध्यक्षता में कल होगी ‘दिशा’ की बैठक, 103 विषयों पर होगी समीक्षा
- सारण के समग्र विकास और बाढ़ पुनर्निर्माण पर सांसद रूडी की अध्यक्षता में कल होगी ‘दिशा’ की बैठक, 103 विषयों पर होगी समीक्षा
- इंजीनियर आदित्य सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति जुबिन ईरानी से शिष्टाचार मुलाकात की
- इंजीनियर आदित्य सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति जुबिन ईरानी से शिष्टाचार मुलाकात की
- तिवारी घाट पर चला स्वच्छता अभियान, छठ पूजा से पहले गंगा को निर्मल रखने का संकल्प
- शाहनवाज हुसैन के पुत्र के रिसेप्शन में उमड़े भाजपा दिग्गज, राकेश सिंह ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद
- सोनपुर अनुमंडल पत्रकार संघ का हुआ गठन, संजीत कुमार बने अध्यक्ष
- भेल्दी: कोरेयां मिश्र टोला में बंदर का आतंक, तीन महीने मेें 20 को काटा
- श्री चित्रगुप्त समिति छपरा द्वारा सामान्य ज्ञान एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित
- किशोरियों की सुरक्षा को लेकर तरैया की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर थानाध्यक्ष ने बच्चों के साथ एकता का लिया सपथ
- जनगणना 2027: दूसरे चरण की जनसंख्या परिगणना का प्रशिक्षण शुरू
- सारण में स्काउट-गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर संपन्न, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने की सराहना
- सांसद रूडी की त्वरित पहल से कुतुबपुर दियारा में गंगा कटावरोधी कार्य शुरू, स्थायी समाधान के लिए उपमुख्यमंत्री से की बात
- गंगा के भीषण कटाव से खतरे में लोककवि भिखारी ठाकुर का पैतृक गांव, ग्रामीणों में दहशत
- जहाज घाट की सफाई कर दिया स्वच्छ गंगा का संदेश
- बाढ़ के बाद मकेर में मोबाइल वेटनरी यूनिट ने मवेशियों के इलाज में निभाई सराहनीय भूमिका
Categories

Recent Comments