जहानाबाद की एसआईटी टीम ने लूट की खैनी को सारण के दाउदपुर से की बरामदगी
छपरा : जहानाबाद की एसआईटी तथा दाउदपुर पुलिस ने छापेमारी कर लूटी गयी खैनी को दाउदपुर से बरामद कर ली। अंतर प्रांतीय लुटेरा गिरोह के सरगना समेत गिरोह में शामिल सदस्य की गिरफ्तारी के लिए चार – पांच थाना क्षेत्रों में एसआईटी छापेमारी कर चुकी है। छापेमारी के दौरान पकड़े गए संदिग्धों की निशानदेही पर पुलिस ने दाउदपुर पोस्ट ऑफिस से एक गोडाउन से लूटी गयी खैनी बरामद कर ली। साथ ही गोडाउन के मालिक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। एक सप्ताह पहले जहानाबाद से खैनी लदी पीक अप वैन अपराधियों ने लूट लिया था। इस मामले में झारखंड तथा बेतिया से एक-एक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे मिले सुराग के आधार पर जहानाबाद की एसआइटी यहां पहुंची है। जिले के मांझी, दाउदपुर, गड़खा, अवतार नगर, भेल्दी समेत कई अन्य थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि जहानाबाद में 25 जून की रात में खैनी लदी पीक अप वैन को अंतर प्रांतीय अपराधी गिरोह के सदस्यों ने लूट लिया। इस कांड के उद्दभेदन के लिए जहानाबाद एसपी मनीष ने एसआईटी का गठन किया है। गठित एसआईटी के द्वारा सारण के अलावा बेतिया और झारखंड के गोविंदपुर समेत कई स्थानों पर छापेमारी की जा चुकी है । फिलहाल एसआइटी को इस मामले में कोई महत्वपूर्ण सफलता हाथ नहीं लगी है और वह जांच कर रही है। इस संबंध में जहानाबाद एसपी मनीष ने बताया कि लूट के मामले में जांच के लिए पुलिस टीम को भेजा गया है।




Recent Comments