
मीरपुर जुअरा मे अगलगी की घटना मे हजारों की संपत्ति जलकर राख -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज/सारण -:
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के मीरपुर जुअरा पश्चिमी गाँव मे आग लगने से हजारों की संपति जलकर राख हो गयी ।
घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है जब मीरपुर जुअरा पश्चिमी गाँव निवासी शिवजी सिंह के खपरैल मकान मे अचानक बिजली के सार्ट सर्किट होने से आग लग गयी उस वक्त परिवार के सभी सदस्य घर मे ही सोए हुए थे आग देखकर सभी सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचायी और देखते ही देखते पुरा घर जलकर राख हो गया जिसमे हजारों रुपए मुल्य के गहने , चार हजार के करीब रुपए , कपड़ा , बर्तन , अनाज , चौकी , पलंग सहित हजारों रुपए मुल्य के सामान जलकर राख हो गए ।
आग लगने की जानकारी प्राप्त होते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया और आस पास आग को फैलने से रोका ।
अगलगी की घटना मे घर सहित सभी समान जल जाने से परिवार के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है ।
इस संबंध मे गरखा सी ओ मु ईस्माइल ने बताया कि कर्मचारी द्वारा रिपोर्ट आने के बाद सहायता राशी उपलब्ध करा दी जाएगी ।




Recent Comments