मुकदमा नहीं उठाने पर पति-पत्नी को चाकू मारकर किया जख्मी

मढ़ौरा (सारण) :

थाना क्षेत्र के टेहटी बिंदटोली में बुधवार को मुकदमा नहीं हटाने को लेकर कुछ लोगो ने चाकू मारकर पति पत्नी को बुरी तरह से जख्मी कर दिया I मामले में जख्मी सोचिन्दर महतों में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है i प्राथमिकी में बताया कि वह वह अपने घर पर अपनी लड़की की शादी को लेकर परिवार वालों के साथ मिलबैठ कर बातचीत कर रहा था I इसी दौरान उसी गांव के शर्मा महतों, सुरेश महतों, मीना कुंवर लाठी डंडा लेकर पहुंचे और मुकदमा हटाने के लिये दबाव देने लगे और गाली गलौज करने लगे I इससे मना करने पर सभी ने मारपीट शुरू कर दिया I इसी दौरान शर्मा महतों ने चाकू निकाल कर उसके सर पर हमला किया जिससे वह जख्मी होकर गिर गया I घटना में बचाने पहुंची उसकी पत्नी ज्ञान्ति देवी को भी आरोपियों ने चाकू से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया I