केन्द्रीय विद्यालय लखनऊ की है नियमित छात्रा

पिता अवकाश प्राप्त वायु सैनिक हैं

पानापुर (सारण)थानाक्षेत्र के सतजोड़ा निवासी कमलेश कुमार और लालती देवी की पुत्री बीनू मौर्य ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 96प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार, गाँव तथा प्रखण्ड का नाम रौशन किया है।बीनू के पिता अवकाश प्राप्त वायु सैनिक हैं तथा उतर प्रदेश के लखनऊ में रहते हैं ।उनकी बेटी बीनू भी लखनऊ केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ती थी।जिसने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 2020 में 96 प्रतिशत अंक हासिल किया है।बीनू मौर्य ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई कर डाँक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है।बीनू की सफलता पर उसे बधाई देने वालो में कामेश्वर प्रसाद, जगदीश प्रसाद, रत्नेश कुमार भास्कर महासचिव यवा(जदयू), सभापति राय जिला सचिव भाकपा माले का नाम शामिल है।