
ट्रक की चपेट में आयें बाइक सवार युवक की मौत
परसा-मकेर परसा मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के पोखरपुर पेट्रोल पम्प के समीप गैस लोड ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 30 बर्षीय अविवाहित युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गया।मृतक युवक पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली गाँव निवासी प्रयाग सिंह का पुत्र राज कुमार सिंह के रूप में किया गया।घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास कर रहा था।लेकिन दुर्घटना में बाईक ट्रक के अगले चक्का के बिच में फस गया था।जिससे ट्रक लेकर भागने के क्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक समेत चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह मौके पर पहुँच शव को कब्जे में कर थाना लाया गया।वही गैस लोड ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि युवक शुक्रवार की अहले सुबह प्रदेश से घर आया था।और प्लाटिना बाईक से थाना क्षेत्र के बभनगावाँ पोखरपुर अपने संबंधी के घर आया था।संबंधी से मुलाकात कर घर जा रहा था।इसी क्रम में मकेर के तरफ से इडेन गैस लोड ट्रक आ रहा था।और बिपरीत दिसा से युवक जा रहा था।इसी क्रम में युवक ट्रक की चपेट में आ गया।जिससे युवक की मौत घटना स्थल पर हो गया।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव कब्जे में कर लिया गया है।परिजन के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई किया जायेगा।




Recent Comments