
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्कूल में कबड्डी, खो-खो व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
दरियापुर (सारण): प्रखंड के एक प्राइवेट स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कबड्डी, खो खो , रंगोली समेत कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.गुरुवार को स्थानीय प्रखंड के हींगुजा गांव स्थित विवेक चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने कहा की आज के समय में बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।बेटियां परिवार के लिए सम्मान साबित हो रही हैं।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों का कार्यक्रम में सम्मान किया गया। इस मौके पर विजय नरायण सिंह, जिला पार्षद जितेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, राज कु सिंह, राज विजय, अमित दीक्षित, रवि, रंजीत, राकेश समेत अन्य लोग भी थे।




Recent Comments