राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के 76 वें सत्र का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
छपरा (सारण) : शुक्रवार को छपरा नगर के मौना चौक स्थित होटल राज दरबार मे अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के द्वारा राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण का 76वें सत्र का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। दिनांक 27 से 29 जुलाई तक चलने वाले तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के संयुक्त निदेशक प्रशासन वंशीधर मिश्र के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। उद्घाटन सत्र के संबोधन मे श्री मिश्र ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर जिला सांख्यिकी कर्मियों के द्वारा जिले मे संचालित केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का सफल सर्वेक्षण करने के उद्देश्य से किया गया है जिससे जिले से पेयजल, स्वच्छता, मकान व दिव्यांगता से संबंधित सही आंकड़ा पता चल सकें। इस अवसर पर प्रमण्डलीय उपनिदेशक, पटना डी.एन.मिश्र, उपनिदेशक,भागलपुर व मुंगेर विनय कुमार, सहायक निदेशक अर्थ व सांख्यिकी वैसुर रहमान अंसारी उपस्थित थे साथ ही शिविर मे अपने विचार भी रखें। इस प्रशिक्षण शिविर मे बिहार के विभिन्न जिलों के जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, निरीक्षणालय अन्वेषक भी उपस्थित हुए। प्रधान प्रशिक्षक विजय कुमार पाण्डेय व प्रमोद कुमार शुक्ल भी शामिल रहें। वही इस प्रशिक्षण शिविर की सारी व्यवस्था सारण जिला सांख्यिकी पदाधिकारी आनंद प्रकाश के द्वारा किया गया है।