
सारण :अखंड अष्टयाम को ले निकाली गई है कलश यात्रा
मुरारी बाबा की रिपोर्ट
भेल्दी(सारण)
परसा प्रखंड के गंगोई गांव में रविवार को 24 घंटा अखंड अष्टयाम की कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। कलश यात्रा में हाथी घोड़े के साथ सैकड़ो श्रद्धालु महिला पुरूष भक्त यज्ञ स्थल से धने छपरा महेशिया होते हुए महावीर मंदिर खिड़कियां पहुंचे।
जहां पर ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच में जल भरा गया। उसके बाद पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर परसा प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय राय, कुश, रवीश राय, संतोष राय, भूषण राय, प्रो जवाहर प्रसाद राय, फुलेना राय, प्रो सुरेंद्र राय, सुभाष राय आदि लोग मौजूद थे।




Recent Comments