मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ


 
वाराणसी 23 जुलाई, 2020:  मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार के पहल पर वृहद् वृक्षारोपण किया गया । वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार एवं अपर मंडल रेल प्रबन्धक/उत्तर रेलवे रवि पी.चतुर्वेदी  द्वारा अधिकारी कालोनी ,लहरतारा के सामने उत्तर रेलवे की खाली पड़ी भूमि पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पौधारोपण कर किया गया ।


 इसके पश्चात अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रवीण कुमार ,अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) एस.पी.एस. यादव,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राजीव अग्रवाल, स्टेशन प्रबंधक/ उत्तर रेलवे/ वाराणसी आनन्द मोहन, सहायक मंडल नगर इंजीनियर एन.के.पाठक  एवं मंडलीय अधिकारीयों  ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बिना भीड़ इकठ्ठा किये वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता दर्ज कराई । इस दौरान उक्त अधिकारीयों  द्वारा 200 पौधों का वृक्षारोपण किया गया । इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक एवं उत्तर रेलवे,वाराणसी के अपर मंडल रेल प्रबन्धक  ने परित्यक्त और निष्प्रयोजित रेलवे भूमि को संरक्षित कर प्राकृतिक रूप से सौंदर्यीकरण की योजना निर्माण  पर चर्चा की ।  
 
 इनपुट-अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी