सारण : भोजपुरी गीत मे बढ़ते अश्लीलता के खिलाफ एक ऑडिशन ‘सुरों का सरताज’ छपरा मे हुआ शुरू

#रंजीत भोजपुरिया, छपरा:
छपरा :भिखारी ठाकुर और महेंद्र मिश्र जैसे सांस्कृतिक पुरोधाओं की धरती सारण मेें पहली बार भोजपुरी जगत मे बढ़ते अश्लीलता केे खिलाफ भोजपुरी मे गायन प्रतियोगिता का ऑडिशन *सुरों का सरताज* का हुआ अगा़ज। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सारण केे सभी प्रखंडों में संचालित सरकारी/गैर-सरकारी विद्यालय आ कोचिंग शिक्षण संस्थान मे पढ़ने वाले 6 वर्ष से 18 वर्ष तक आयु के प्रतिभागी शामिल होंगे। कार्यक्रम के संयोजक उज्जवल निर्मल नेे जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन का तैयारी पुरा हो चुका है । यह प्रतियोगिता 3 चरणों मे संपन्न होगी प्रथम-अवाज की पकड़, द्वितीय- सुरों व संगीत के साथ गायन और तृतीय-फाइनल ! इस प्रतियोगिता काे उद्देश्य यह है कि आज के समय में अपने सारण की माटी का पहचान व मातृभाषा भोजपुरी के गीतों में बढ़ रहे अश्लिलता आ फुहड़ता के खिलाफ एक प्रयास किया जा रहा है ताकि आने वाले समय मे भोजपुरिया समाज के नव पिढ़ी अपने सांस्कृतिक विरासत पारंपरिक लोकगीत, संस्कार गीत संगीत के प्रति जागरूकता लाये और अश्लिल द्विअर्थी गीत जिसकी बाढ़ सी आ गई है उसे आगे चलके एकदम खत्म किया जा सकें। कार्यक्रम की शुरूआत मे प्रथम प्रखंड स्तरीय भोजपुरी गायन प्रतियोगिता का पहला ऑडिशन 2 जून 2018 कोे के.डी. पब्लिक स्कूल अमनौर मेे व जलालपुर के गलैक्सी रेसिडेन्सियल पब्लिक स्कूल मे 5 जून को होगा जिसमें उस क्षेत्र से सटे लगभग 6 प्रखंडों के प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रतियोगिता का द्वितीय चरण (मेगा ऑडिशन) व तृतीय चरण(ग्राण्ड फिनाले) छपरा शहर से सटे प्रभुनाथ नगर, चांदमारी रोड मेे स्थित सेेेेन्ट्रल पब्लिक स्कूल में संंपन्न होगा । फाइनल में मे सारण के नामचीन गायक गायिका के साथ-साथ भोजपुरी गीत संंगीत क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके प्रसिद्ध कलाकार भी शिरकत करेंगे।




Recent Comments