पाँच घरों से नगदी गहना सहित लाखों की चोरी

पानापुर (सारण) : सोमवार को रात में थानाक्षेत्र के शाहवाजपुर तथा मेथौरा के पाँच घरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है ।सभी घरों से कपड़े, आभूषण तथा नगदी सहित लाखों रूपये मूल्य की संपति की चोरी कर चोर भागने में सफल रहे ।मिली जानकारी के अनुसार शाहवाजपुर के बबनलाल,अजय राऊत,जिऊत राऊत तथा मेथौरा के रामदरश ठाकुर (शिक्षक)तथा रामअयोध्या राऊत के घरों से नगदी गहना सहित लाखों रूपये मूल्य की संपति की चोरी हुई है।रात में सभी लोग सो रहे थे तभी चोरों ने घर में पीछे के दरवाजे घुसकर बक्सा का ताला तोड़ कर समान,आभूषण तथा नगदी लेकर फरार हो गए ।घटना की सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल की जाँच की ।चोरी की हो रही लगातार घटना से थानाक्षेत्र के आम आवाम डरा हुआ है ।