परवेज अख्तर/सीवान

बड़हरिया. बिजली विभाग ने बिजली की चोरी करने के मामले में दो ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बिजली चोरी में हुई छापेमारी में सदरपुर पश्चिम टोला निवासी राधा चौधरी के पुत्र सुरेंद्र यादव को मुर्गा फार्म में बिजली की चोरी करने के आरोप में पकड़ लिया गया. वहीं सदरपुर पश्चिम टोला में मो रहमान के पुत्र जाफर अली अपने दुकान में बिजली की चोरी करते पकड़े गए. इस मामले को लेकर जेई पंकज कुमार ने दोनों आरोपियों पर एफआइआर दर्ज कराया है.