अवतार नगर मे बिजली कनेक्शन को लेकर मारपीट-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण) -:
“”””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ब्रम्हस्थान गाँव मे ट्रान्सफार्मर से बिजली कनेक्शन के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे मिर्जापुर ब्रम्हस्थान गाँव निवासी किशोर राम ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे कहा गया है कि गाँव मे ट्रांसफॉर्मर से दो टोलों मे कनेक्शन दिया गया है । एक टोले के फेज मे बिजली नही रहने पर उस टोले के निवासी शिवपुजन राय , नरेन्द्र राय , सतेन्द्र राय , रमेश राय , रामबाबु राय , संतोष राय , कामेश्वर राय , मनोज राय , बब्लु राय , अवधेश राय , विशुनदेश शर्मा सहित चार – पाँच अज्ञात ने आकर मेरे साथ गाली गलौज करने लगे और मुझे मारने लगे साथ उन लोगो ने छुराने आए मेरे परिजनों के साथ भी मारपीट की ।
थानाध्यक्ष विरेन्द्र राम ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर मामले मे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।




Recent Comments