
मुहर्रम पर्व को लेकर अमनौर थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
अमनौर/सारण : मुहर्रम पर्व शांति एवं सौहार्द पुर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर अमनौर थाने में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. बैठक में मौजूद पंचायत जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित दोनों समुदाय के लोगों ने उक्त पर्व शांति एवं भाईचारे के साथ मनाए जाने पर अपनी सहमति बनायी . लोगों ने कहा आजतक सभी पर्व हमसभी शांति और सौहार्द पुर्ण तरीके से मनाते आ रहा हूँ. आगे भी उक्त पर्व शांति के साथ मनाया जायेगा. बीडीओ विभू विवेक ने लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाहों से बचने की जरूरत है. वहीं थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने कहा कि इस तरह की कोई बात हो तो इसकी सूचना अविलम्ब प्रशासन को दे. प्रशासन असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं. किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा . उक्त मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मुखिया व मुखिया पति विजय कुमार विधार्थी, पैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, मकसूद आलम, शिक्षक नवीन पुरी, रामप्रवेश प्रसाद, लाल महम्मद,महम्मद सगीर,अर्जुन राम,अमरेंद्र कुमार बैठा,अफजल आलम, महम्मद अयूब ,कृष्णा राय, समसुद्दीन, नसरुद्दीन, लालबाबू साह आदि अन्य लोग शामिल थे.




Recent Comments