दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चंपारण जिला पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर देश विरोधी पोस्ट करने के मामले में बेतिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि बेतिया शहर के नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत नाजनीन चौक निवासी सद्दाम कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किया गया है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार सद्दाम ने “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा था। यह ग्रुप आपत्तिजनक पोस्ट किया करता था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है।




Recent Comments