परसा में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का आठ दुकानदार को स्वीकृति पत्र निर्गत

परसा(सारण) -प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत स्थानीय संसाद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर गत दिनों आयोजित शिवर में चयनित आठ दुकानदार को स्वीकृति पत्र निर्गत किया गया।इस सम्बन्ध में पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गत एक सप्ताह पूर्व सोनहो बजार पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया था।जिसमे संसाद राजीव प्रताप रूडी के के उपस्तिथि में सैकड़ो दुकानदारों द्वारा आवेदन दिया गया था।जिसपर पहल करते हुए उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक सोनहो के शाखा प्रबंधक कुमार सुयश द्वारा आधा दर्जन दुकानदारों की मुद्रा लोन स्वीकृत कर दिया गया।जिसका वितरण मंगलवार को बैंक परिसर में किया गया।चयनित दुकानदारों में राजकिशोर सिंह मनोज सिन्हा संतोष सिंह सुनील कुमार रजक राजू कुमार महतो हरी नारायण साह मुन्ना साह आयुस अली शामिल है।इस मौके पर जितेंद्र सिंह सुदिश सिंह बरसा कुमारी अनीश कुमार सत्येन्द्र सिंह बिरभजन राय आदि उपस्तिथ थे।