छपरा में वार्ड सदस्या के पति की चाकू मार हत्या

छपरा : शहर से सटे मगाईडिह वार्ड नंबर 10 में वार्ड सदस्या के पति बीरबल मांझी की चाक़ू मार हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है पेशे से मेहनत मजदूरी कर घर चलाते थे। वही घटना को अंजाम देने वाला अपराधी पड़ोसी बताया जा रहा है। जो खैनी मांगने को लेकर बीरबल मांझी से घर पर ही उलझ गया। जबकी बीरबल मांझी किसी कार्य को लेकर बाइक निकाल दरवाजे पर ही सफाई कर रहे थे। तभी चाकू निकाल ताबड़तोड़ वार कर घायल कर फरार हो गया। हो हल्ला होने पर आसपास के लोग इक्कट्ठा हुए तब तक अपराधी के घर वाले भी दरवाजा बंद फरार हो गए।आनन फानन में घायलावस्था में बीरबल को सदर अस्पताल छपरा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही घर वाले सभी दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक अपने परिवार में बड़े थे जिनके दो भाई भी है। वही मृतक की तीन पुत्रियां है जिसमें बड़ी बेटी 6 साल 2 साल व सबसे छोटी मात्र 2 माह की है।




Recent Comments