राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया । बेकाबू भीड़ के आगे प्रशासन हुआ मुक दर्शक शनिवार को स्थानीय मोतीलाल उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित एनडीए प्रत्याशी निवर्तमान सांसद डॉ संजय जयसवाल के पक्ष में मतदाताओं से वोट मांगने आए भोजपुरी सिने स्टार व गायक पवन सिंह के हेलीकॉप्टर से उतरते ही भीड़ बेकाबू हो गई सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए भीड़ डी एरिया में कब्जा जमा ली तथा बहुत से दर्शक मंच पर चढ़कर सेल्फी लेने लगे ।भीड़ द्वारा सभी सुरक्षा घेरे को तोड़ डाला गया। पूर्व विधायक रेनू देवी द्वारा बार-बार शांति की अपील की गई पर कोई असर नहीं पड़ा ।यहां तक की पवन सिंह के भी आग्रह को भीड़ ने नहीं माना। इस दौरान प्रशासन मुकदर्शक नजर आया बेकाबू भीड़ के कारण सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी तथा विधायक मिथिलेश तिवारी को मजबूरन सुरक्षा घेरे में हेलीकॉप्टर तक जाना पड़ा। गौरतलब हो कि पवन सिंह ने तो किसी तरह दो-चार मिनट संबोधन किया तथा डॉ संजय जयसवाल को जिताने की अपील की और राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास के लिए नरेंद्र मोदी को जरूरी बताया ।वहीं पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी और विधायक मिथिलेश तिवारी को बिना बोले हेलीकॉप्टर में जाना पड़ा। प्रशासनिक उदासीनता के कारण और बेकाबू भीड़ होने पर पवन सिंह का कार्यक्रम अधूरा साबित हो गया।




Recent Comments