चन्द्रनाथ पूजा समिति के तत्वावधान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

मांझी(सारण) । प्रखंड के मेहंदीगंज गांव में चन्द्रनाथ पूजा समिति के तत्वावधान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा, थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, ई सौरभ सन्नी व मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। कार्यक्रम के दौरान मंचित एकांकी व नृत्य-संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति कर ग्रामीण कलाकारों में बंटी, विकास, मुस्कान, सन्नी, सचिन, राहुल, सुंदर, सलोनी, मीरा, चांदनी आदि ने बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शक बीच-बीच तालियां बजा कर कलाकारों का हौसला बढ़ाते रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिनिवास व संचालन, हरेन्द्र जी ने किया। आयोजन में धनजीत कुमार का विशेष सहयोग रहा। मौके पर सरपंच मनोज प्रसाद, सरल मांझी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।