पट्टीदारों के बीच मारपीट, आठ घायल
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मुंदीपुर-विमल मोड़ चौक के पास दलान बनाने की जमीन को लेकर सोमवार को दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसे लेकर गांव में तनाव पैदा हो गया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी, डंडा, रड लेकर टूट पड़े। इसमें दोनों पक्षों के एक महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों में एक पक्ष के सत्यनारायण पंडित, पंचा पंडित, रविन्द्र पंडित, विरेन्द्र पंडित व दूसरे पक्ष से कंचन पंडित, बेदामो देवी, सरोज पंडित व आनन्द पंडित शामिल है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है।