मोबाइल चार्ज में लगा रहा युवक की विधुत स्पर्शाघात से हुई मौत
तरैया(सारण):03.06.2018:
पचभिण्डा गाँव मे विधुत करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी है।मृतक स्वर्गीय दुर्गा राम का 20 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार है।मृतक बंगलौर रह कर परिवार के भरण-पोषण के लिए कमाता था।एक सप्ताह पूर्व ही बंगलौर से घर आया था।मृतक के परिवार के सभी लोग मजदूरी करने घर से बाहर गए थे।दोपहर घर पर जब मृतक अखिलेश आया तो घर के एक कोने में तार से लटक रहे बल्ब के होल्डर में मोबाईल का चार्जर लगा रहा था।इसी दौरान वह विधुत करेंट की चपेट में आ गया।जिससे उसकी मौत हो गयी।हालांकि विधुत तार के चिपके भाई को देखकर उसकी बहन इन्दु देवी दौर कर आई और जब उसे लगा कि भाई बिजली के तार की चपेट में आ गया है।मेन तार को खींचकर तोड़ दिया।स्पर्शाघात से जख्मी युवक को आनन-फानन में मढ़ौरा रेफरल अस्पताल पहुँचाया गया।जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोबाइल चार्ज में लगा रहा युवक विधुत स्पर्शाघात से जख्मी, मौत




Recent Comments