सारण :छात्र संघ चुनाव को लेकर एचआर काॅलेज में विभिन्न पदों के लिए एबीवीपी सहित अन्य पार्टी की ओर से छात्र छात्राओं ने किया नामांकन
अमनौर /सारण

छात्र संघ की चुनाव को लेकर स्थानीय एचआर काॅलेज में एबीवीपी सहित अन्य पार्टी की ओर से छात्र छात्राओं ने अपना नामांकन दाखिल किया. रविवार को छात्र संघ चुनाव हेतु नामांकन दाखिल करने वालों महासचिव पद के लिए एबीवीपी के सुरजीत सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी अनु कुमारी, उपाध्यक्ष पद के लिए नीतु कुमारी एबीवीपी, जुनेद आलम निर्दलीय, सचिव पद के लिए अयूष कुमार एबीवीपी वहीं अध्यक्ष पद के लिए रवि कुमार जद यू सौरभ कुमार एबीवीपी एवं निलेश कुमार निर्दलीय जबकि कौंसिल मेम्बर पद के लिए एबीवीपी के अंकित कुमार, सुजीत कुमार साह, विश्वरंजन कुमार सिंह सहित कोषाध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के राजा कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया. उस दौरान छात्र छात्राओं की काफी भीड़ देखी गई. विभिन्न पदों के उम्मीदवार के पक्ष में समर्थकों ने जीत का दावा किया. उक्त मौके पर आमनौर थाने के एसआई जुबैर अहमद खान पुलिस बल के साथ मौजूद थे वहीं काॅलेज के प्राचार्य डॉ एस के गुप्ता निर्वाचन पदाधिकारी पप्पू कुमार सहायक निर्वाचन पदाधिकारी कपिलदेव नारायण सिंह, परवेज अहमद, समीर कुमार सहित शिक्षकेतर कर्मचारी चन्देश्वर सिंह, सुबोध कुमार सिंह व विवेक कुमार सिंह उपस्थित थे. कालेज के प्राचार्य डॉ एस के गुप्ता ने बताया कि 12 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 14 फरवरी को नाम वापसी एवं स्कूटनी तथा 19 फ़रवरी को मतदान और 20 फ़रवरी को परिणाम घोषणा किये जाएंगे.