एसडीपीओ ने थाने का किया निरीक्षण
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के महाराजगंज के एसडीपीओ संजय कुमार ने सोमवार को भगवानपुर थाने का निरीक्षण किया। थाना परिसर में पहुंचते ही वे थाना भवन की जर्जर स्थिति को देख भौंचक रह गए। उन्होंने थाना भवन के लिए आवंटित जमीन व अबतक भवन नहीं बनने को लेकर जानकारी ली। उन्होंने थाना परिसर में घुमकर इसके भौतिक स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने थाने के कई कांडों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। थानाध्यक्ष राकेश मोहन को आवश्यक निर्देश दिए। गजियापुर, मोरा, माघर, हसनपुरा गांव का भ्रमण कर कांडों का सुपरविजन भी किया।




Recent Comments