शादी के बाद युवती को नहीं भाया ससुराल, 15 दिन में ही हुई फरार
मढ़ौरा (सारण):शादी की मेंहदी अभी हाथ से उतरी भी नहीं थी की ससुराल गई दुल्हन दूसरे के साथ फरार हो गई । मामला गरखा थाना क्षेत्र के पोहिया भैसमारा की है । मामले में सकलदीप महतों ने सारण एसपी को एक आवेदन देकर अपनी पतोहू को बरामद करने की गुहार लगाई है। आवेदन में सकलदीप महतों ने पिछले 11 मई को अपने पुत्र मनोहर महतों की शादी मढ़ौरा थाना के इसरौली निवासी देव किशुन महतों की पुत्री पुष्पा से करने की बात कही है । शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, इसी बीच वे अपना ऑपरेशन कराने हाजीपुर गए थे । 26 मई को जानकारी मिली की उनकी बहु रात के अंधेरे में सोना, चांदी के गहना और 85 हजार नगद रुपया लेकर घर से फरार हो गई । ससुर सकलदीप महतों ने अपनी बहु के बहनोई मुफस्सिल रौजा निवासी कृष्णा महतों और लक्ष्मण को आरोपित करते हुए एसपी से बरामदगी की गुहार लगाई है।




Recent Comments