सारण :किसान कार्यशाला में किसानों को दी गई अहम जानकारी, बीएओ सहित अन्य अधिकारी रहे अनुपस्थित

अमनौर /सारण

प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में एक दिवसीय किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया. बुधवार को आयोजित कार्यशाला का विधिवत उद्धाटन मुख्य अथिति स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने किया. कार्यक्रम के दौरान विधायक चोकर बाबा ने सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी को लेकर आयोजित कार्शाला में किसी भी अधिकारी की उपस्थित नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया. कहा कि ऐसी मनमानी व लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जायगी. मालूम हो कि इस कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों से लेकर पंचायत प्रतिनिधियों सहित प्रखंड के सभी अधिकारियों को शामिल होना था. जिसके लिए सभी को लिखित सूचना दी गई थी बावजूद इस कार्यशाला में न बीडीओ , सीओ और नही कृषि पदाधिकारी उपस्थित हुए. विधायक ने इसको लेकर डीएम सारण से शिकायत करने की बात कही. कार्शाला के दौरान शामिल सैकड़ों किसानों को कृषि समन्यवयकों , किसान सलाहकारों व पशु चिकित्सक ने कृषकों को कृषि व पशुपालन से आय दूगुणी करने की कई अहम जानकारियां दी गई. वही किसानों अपनी समस्याओं को भी रखा जिसमें अबतक डीजल सब्सीडि और फसल क्षति का मुआवजा अबतक नहीं मिलने की बात कही. उक्त मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड आत्मा के अध्यक्ष अखिलेश सिंह , पशु चिकित्सक डा0 दिलीप कुमार प्रसाद , समन्यवयक जयप्रकाश सिंह , किसान सलाहकार जीतेन्द्र सिंह, राजीव कुमार आदि शामिल थे.