समस्तीपुर:पुलिस ने आयोजित किया संवाद बैठक
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
हसनपुर
हसनपुर थाना परिसर पर अंचल निरीक्षक रामनरेश पासवान की अध्यक्षता में पुलिस पब्लिक के बीच हुई संवाद बैठक में सैकड़ों लोग शामिल हुए । बैठक में अंचल निरीक्षक रामनरेश पासवान ने कहा कि हसनपुर प्रखंड में बीते दिसंबर महीने में जो अपराधिक घटना हुई है उस घटना की तहकीकात में जुटे हुए हैं । आप लोग का सहयोग मिलेगा तो अपराधी के अहम सुराग तक पहुंच जांएगे । आप लोग किसी भी घटना की जानकारी थाने के मोबाइल नंबर पर दे 24 घंटा खुला रहता है । वहीं बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने कहा कि 21 जनवरी को बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ मानव श्रंखला के लिए लोगों को जागरूक करके सफल बनाबे । और हसनपुर बाजार में जाम की समस्या से निपटने के लिए निर्देश दिया गया । मौके पर सैकड़ों लोग शामिल हुए ।
समस्तीपुर:पुलिस ने आयोजित किया संवाद बैठक




Recent Comments