पंचायती के दौरान दो पक्ष भिड़े, दस लोग घायल

मांझी(सारण) : दरवाजे पर बारात लगाने के दौरान ट्रैक्टर से ठोकर लगने के अगले दिन पंचायती के दौरान पड़ोसी व दो समुदाय के लोग आपस में भीड़ गए तथा दोनों तरफ से ईंट पत्थर व लाठी डंडा चला जिसमें दोनो पक्ष के कुल दस लोग घायल हो गए। आठ घायलों का इलाज मांझी पीएचसी में तथा दो का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना मंगल की सुबह कौरुधौरु गांव में घटी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराया। इस दौरान पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों में प्रथम पक्ष के लालू मियां शहाबुद्दीन राहुल मंसूरी तथा बनियापुर के रिश्तेदार मोहम्मद हुसैन की पत्नी रीना बेगम शामिल हैं। उधर द्वितीय पक्ष के घायलों में राकेश कुमार प्रभु यादव रवि शंकर यादव ध्रुप कुमार तथा सुभाष यादव शामिल हैं। दोनो पक्षों की ओर से लिखित आवेदन दिए गए हैं। हालांकि संवाद प्रेषण तक मुखिया पति उदय शंकर सिंह आदि गणमान्य लोग सुलह समझौते के प्रयास में लगे हुए थे। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।