माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन की एकमा प्रखंडस्तरीय कार्यकारिणी हुई गठित : ऋतुराज बने अध्यक्ष

दैनिक खोज खबर, एकमा

सारण जिले के स्वयंसेवी संगठन माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन की नई एकमा प्रखंड कार्यकारिणी के लिए सभी पदों हेतु नामांकित उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए. एकमा प्रखंड के अध्यक्ष ऋतुराज सिंह, सचिव चंदन कुमार दूबे, कोषाध्यक्ष बबलू उपाध्याय, उपाध्यक्ष आकाश पीपुल, उप सचिव मनोरंजन कुमार सिंह एवं उप कोषाध्यक्ष धिरज पाण्डेय चुने गए।

ऑर्गेनाईजेशन के कार्यों को विविध आयाम देने के लिए नई कार्यकारिणी ने एक उच्चस्तरीय समिति भी गठित की। इसमें मीडिया, प्रचार-प्रसार एवं सेवा रवि सिंह, साहित्य, नैतिकता एवं सौहार्द्रता विकास उज्जवल विनीत सिंह, कला एवं संस्कृति प्रवीण कुमार सिंह, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण प्रवीण सिंह चंदेल, खेल एवं कौशल विकास नित्यानंद महराज तथा शिक्षा एवं अन्यान्य कार्य के लिए बाचस्पति दूबे मनोनीत हुये।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने बताया कि शीघ्र ही कुछ प्रखंडों में भी माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन की प्रखण्डस्तरीय कार्यकारिणी भी गठित की जाएगी।