गड़खा(सारण)।गड़खा प्रखंड के अलोनी गांव में मोटर से हाथ धो रहे एक व्यक्ति की बिजली की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक स्वर्गीय मुसाफिर राय के 60 वर्षीय पुत्र प्रभु राय बताए जाते हैं।प्रदेश में रहकर वाहन चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। वह लॉकडाउन में अपने घर आए हुए थे एवं शुक्रवार की सुबह शौच कर कर हाथ-पैर धो रहे थे।तभी खुली तार की चपेट में आने से मौत हो गई।परिजन सीएचसी ले गए जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पत्नी सुशीला देवी,पुत्री सीमा देवी,संगीता,प्रियंका व पुत्र वरुण राय ,बब्लू राय समेत अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।