मांझी(सारण) । मांझी के सोलह पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ नील कमल को एक ज्ञापन देकर समिति की बैठक अविलंब बुलाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि वितीय वर्ष 2020-21 के लिए पंचायत समिति की बैठक बुलाने को लेकर प्रमुख से मौखिक निवेदन किया गया था। ताकि वार्षिक कार्य-सूची तैयार कर नई योजनाओं का चयन किया जा सके। परन्तु उनके द्वारा टाल-मटोल किया जा रहा है। जबकि इसी वर्ष विधान सभा चुनाव भी होने वाला है। जिससे आचार संहिता भी लगेगा। पंचायतों में विकास-कार्य आरंभ हो गए हैं। अगर समय से बैठक नही हुई तो विकास कार्य प्रभावित होंगे। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में पवन किशोर सिंह, मुन्ना कुमार साह, सिकंदर यादव, कृष्णा महतो, मो. शफी रजा, कविता देवी, मीरा देवी, बेबी सिंह, चंपा देवी, पंकज ठाकुर, असलम अंसारी, सीता देवी, सुनीता देवी, कृष्ण सिंह, अजय सिंह, नजमा खातून आदि शामिल हैं।
–/—




Recent Comments