
शाहिद दरोगा मिथलेश कुमार की याद में तरैया में निकला कैंडिल मार्च
# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):
छपरा एसआईटी टीम के हेड सह तरैया के पूर्व थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार की याद में तरैया बाजार पर बुधवार को कैंडिल मार्च निकाला गया।जिसमें तरैया वासियों ने अपराधियों को फाँसी देने का नारा लगाया।जब तक सूरज चाँद रहेगा मिथलेश तुम्हारा नाम रहेगा जैसे नारो से तरैया बाजार गूँज रहा था।उक्त मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह,अखिल भारत हिन्दू महासभा के अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह मनीष,पूर्व प्रमुख शशिभूषण सिंह,अमरनाथ सिंह,प्रो.ज्वाला प्रसाद,आलोक कुमार अमीन,मुखिया संजीव कुमार सिंह,राजद प्रखण्ड अध्यक्ष वीर बहादुर राय, चंदन सिंह,श्रीकान्त सिंह,राजद नेता विजय कुमार यादव,पूर्व बीडीसी मनोज राय,मनोज पंड़ित सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments