मुजफ्फरपुर : पंचमुखी महावीर मंदिर रघवा छपरा थाना सरैया जिला मुजफ्फरपुर के प्रथम स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। इस आशय की जानकारी आज वैशाली में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के आयोजक व बिहार यूथ बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष भूषण कुमार सिंह बबलू ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी के सुपरस्टार रितेश पांडे गोलू राजा अंतरा सिंह प्रियंका अमृता दिक्षित समेत दर्जनों कलाकार में भाग लिया था पिछले वर्ष दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था जबकि इस वर्ष 8 मार्च को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होली के कारण किया गया है. इवेंट मैनेजमेंट की जिम्मेवारी लगातार दूसरे वर्ष वरिष्ठ फिल्म पत्रकार अनूप नारायण सिंह की कंपनी अरनव मीडिया एंड एंटरटेनमेंट की देखरेख में है. लोगों के जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की भी उम्दा व्यवस्था की गई है।8 मार्च 2020 रविवार को संध्या 5:00 बजे से ग्राम रघवा छपरा थाना सरैया जिला मुजफ्फरपुर में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व सामाजिक योद्धा सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर पूरे इलाके में होर्डिंग बैनर लगाने का काम शुरू हो गया है. आयोजन को लगातार दूसरे वर्ष यादगार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है. कार्यक्रम में भोजपुरी की चर्चित गायिका देवी फिल्म अभिनेत्री श्यामली श्रीवास्तव नायक भवानी पांडे भोजपुरी हास्य सम्राट सतिंदर दूरदर्शी गायक बनना यकला सारी लाल यादव भोजपुरी गायिका रेनू यादव गायक सोनू सिंह रवि शास्त्री डांस ग्रुप कोलकाता समेत दर्जनों बड़े कलाकार इस कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं और इस कार्यक्रम में गंगा पुत्र विकास चंद्र गुड्डू बाबा बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह राज ट्रामामा हॉस्पिटल पटना के निदेशक डॉ विजय राज सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता ओम कुमार सिंह( सोनपुर) शैलेश कुमार सिंह (बनियापुर) राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य रूपेश पाठक चर्चित बिल्डर संजय प्रताप सिंह एलिट के निदेशक अमरदीप झा गौतम 11 रुपए में आईएस की तैयारी कराने वाले गुरु डॉक्टर एम रहमान सीतामढ़ी के सिंह वाहिनी पंचायत की मुखिया रितु जायसवाल राष्ट्रीय युवा संगठन के इंजीनियर कुमार राहुल नंदिनी एजुकेशनल ट्रस्ट के विकास का ही भाजपा कला संस्कृति मंच बिहार प्रदेश के अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह शुक्रिया वशिष्ठ के मुकेश कुमार सिंह कर्मकांड विशेषज्ञ राकेश झा एवं सिविल सर्विसेज के प्रमुख मुन्ना जी समेत दर्जनों गन्ने मांजल इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम के संयोजन का दायित्व हमारी कंपनी अरनव मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को प्रदान की गई है