मुखिया ने गरीबों के बीच बांटा कम्बल
परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा(सीवान )हुसैनगंज प्रखण्ड के पूर्वी हरियास पंचायत के खोदाई बाड़ी गांव में मुखिया नुरशबा खातुन के आवास पर सोमवार को कम्बल का वितरण किया गया। क्षेत्र में बढ़ते ठंड को देख कर पंचायत के 150 महिला पुरुष गरीब व असहाय जरूरत मंदो में अतवरिया देवी, अनु देवी, अमल मांझी, रामा मांझी, कमल मांझी, तेतरी देवी, मलेश्वरी देवी, बलिराम मांझी सहित सैकड़ों लाभुकों के बीच मुखिया प्रतिनिधि बसरूद्दीन सिद्दीकी के द्वारा कम्बल का वितरण किया गया। मौके पर विवेक शर्मा, मनोज कुमार सिंह पैक्स अध्यक्ष, संतोष पांडेय, रमाकांत साह, शहजाद अली, धर्मवीर कुमार गुप्ता, बुधन, मिथलेश यादव, कुदरत हुसैन, बबन यादव उपस्थित थे।




Recent Comments