सारण :बदमाशों की गोली से जख्मीं बाइक सवार इंजीनियर की मौत 

मढ़ौरा(सारण)
मढ़ौरा – तरैया रोड पर डेवढ़ी सरकारी स्कूल के पास बाइक सवार एक 40 वर्षीय व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था ।जिनकी मढ़ौरा से छपरा अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया । बताया जाता है की जख्मी  मढ़ौरा थाना के  कोल्हूआ कर्णपूरा निवासी परशुराम तिवारी के पुत्र कृष्णमोहन तिवारी थे  । जो पेशे से इंजीनियर और बंगलौर में कार्यरत  थे ।अभी फिलहाल परिवार बंगलौर में ही है । मिली जानकारी के अनुसार दो पुत्री और एक पुत्र को पत्नी के साथ बंगलौर ही छोड़कर किसी सम्बन्धी के य़हाँ श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिये घर आये हुये थे । शनिवार को अपने बहन से मिलने मशरक के डुमरसन गांव गये थे । मिलने के बाद संध्या 4 बजे वहां से वापस लौट रहे थे , तो अज्ञात बदमाशों ने मढ़ौरा के सीमावर्ती गांव तरैया थानाक्षेत्र के डेवधी गांव के पास गोली मार जख्मीं कर दिया ।  जख्मी को राहगीरों ने मढ़ौरा रेफरल अस्पताल लेकर आये लेकिन चिकित्सकों गंभीर स्थिति के कारण छपरा रेफर कर दिया । छपरा में इलाज के पहले ही मौत हो गयी । परिजनों को छपरा पहुँचने की खबर मिली तो रात में ही पहुंचे । तबतक मौत हो चूंकी थी । फिर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया ।पुलिस मामलें की जांच में जुटी है ।