
मांझी(सारण)। होली पर्व के मद्देनजर समाज में सामाजिक समरसता बहाल रखने के उद्देश्य से युवा नेता ई सौरभ सन्नी के नेतृत्व में सर्वदलीय सदभावना यात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह यात्रा मांझी मियाँ पट्टी मोड़ से थाना बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में ब्याप्त अब्यवस्था को दरकिनार कर मांझी के लोग एक दूसरे के के पर्व में शामिल होकर गले मिल कर साम्प्रदायिक सौहार्द्र की मिशाल प्रस्तुत करेंगे। सभा को प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर ओझा राजद अध्यक्ष महेश यादव बसपा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण मांझी नेहाल खान जयप्रकाश सिंह।पूर्व मुखिया। कृष्णा सिंह पहलवान लालबाबू चौधरी मुल्तान खान तथा नागेन्द्र ठाकुर आदि ने भी सम्बोधित किया।




Recent Comments