नौतन:– मार पीट के चार अभियुक्त गिरफ्तार 
:– विगत  29 तारीख को हुआ था मारपीट — लगभग दर्जन भर लोग हुये थे घायल 
:— दो स्थिति गम्भीर पटना पीएम सीएच रैफर 
​दैनिक खोज खबर मदन सिंह प्रखंड संवाददाता की रिपोर्ट 
नौतन :– स्थानीय थाना क्षेत्र के दक्षिणी तेलूवा पंचायत के शेख टोली गाँव मे जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मे स्थानीय पुलिस ने सोमवार को चार लोगो हिरासत मे लेकर कर जेल भेज  दिया।थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दक्षिणी तेलूवा पंचायत के शेख टोली गाँव के शेख मजमिल तथा शेख शहीद के परिवारो के बीच विगत  29 तारीख को मार पीट हुआ। जिसमे आधा दर्जन से अधिक लोगो गम्भीर रूप से घायल हुये । जिनका इलाज सदर अस्पताल बेतिया मे चल रहा था जिसमे शेख बाबूजान तथा शेख भोला की स्थिति चिंताजनक जनक देखते हुए सदर अस्पताल प्रभारी ने पटना पीएम सीएच के लिए रैफर कर दिया है फर्ज बयान के आधार पर दोनो पक्षो से शेख मजमिल शेख जुनेर शेख कवल तथा शेख शहीद को हिरासत मे लेकर जेल भेज दिया गया ।