नौतन:— ध्वस्त पुल के कारण दो पंचायतो का आवागमन बाधित –ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन
दैनिक खोज खबर मदन सिंह प्रखंड संवाददाता की रिपोर्ट :–
नौतन — प्रखंड मुख्यालय से शटे पूर्वी पंचायत तथा पश्चिमी पंचायत को जोड़ने वाला गंडक नहर पर बने पुल जो बलुआ गांव तथा खाप टोला गांव को जोडता है पुल ध्वस्त हो जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है जिससे लोगो को काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ा रहा है सोमवार को उग्र होकर स्थानीय लोगो ने प्रदर्शन कर अपने आक्रोश को जताते हुये। वार्ड सदस्य भागमती देवी लीलावती देवी मालती देवी राधिका देवी कृषणावाती देवी उमेश यादव चोकट यादव नसुरदीन मिया राजाराम यादव गामा यादव बाबूलाल यादव शर्मा यादव आदि लोगो ने बताया कि यह पूल दो पंचायतो को जोड़ने काम करता है और आने जाने का सरल और सहज रास्ता है यह चार से पांच किलोमीटर की दूरी को कम करता है सालो से पुल ध्वस्त है लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण नही बन पा रहा है इस सम्बंध मे स्थानीय विधायक सी ओ तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन दी गई है आभी तक ध्वस्त पुल का निर्माण नही किया गया ग्रामीणो ने यह भी बताया कि आये दिन किसी ना किसी के साथ दुर्घटना घटित होती रहती है कई बार मोटर साइकिल व टेम्पो पलटी मार चुकी है जिसमे कितने लोग घायल हो चुके है जल्द से जल्द इस ध्वस्त पुल का निर्माण नही किया गया तो हम प्रखंड मुख्यालय के समीप मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर उग्र धारना प्रदर्शन करेंगे ।




Recent Comments