बेतिया- नरकटियागंज टीपी वर्मा कॉलेज की अनुसूचित जनजाति समुदाय की छात्राएं उड़ीसा के भुवनेश्वर में ट्राइवल कन्वेंशन में अपनी जलवा बिखेरेंगी थारू बालाएं 

न्यूज इनपुट पश्चिम चंपारण वरिय संवाददाता अर्जुन भारतीय की रिपोर्ट:- नरकटियागंज टीपी वर्मा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद वर्मा ने बताया की थारु अनुसूचित जनजाति समुदाय की छात्राएं अपनी कला का प्रदर्शन राष्ट्रीय जनजातीय सम्मलेन में करेंगी. इसके लिए उन्हें कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.अजय कुमार सिन्हा और शिक्षेतरकर्मी मनोज कुमार दूबे के साथ भुवनेश्वर भेजा जा रहा है. उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा उड़ीसा के भुवनेश्वर में ट्राइवल कन्वेंशन का आयोजन किया गया है. यह आयोजन 25 दिसंबर 17 से 30 दिसम्बर 17 तक चलेगा।
जिसमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों के महाविद्यालय के स्नातक स्तर की अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थी भाग लेंगे और अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के थारू जनजाति बहुल क्षेत्र के अधिकांश विद्यार्थी नरकटियागंज के टीपी वर्मा कॉलेज में पढ़ते हैं, विशेष कर थारू छात्रों की कला में रूचि को देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने उन्हें प्रशिक्षित किया और प्राचार्य डॉ. विनोद वर्मा ने प्रो.अजय कुमार सिन्हा को इसकी जिम्मेदारी सौंपी।
टीपी वर्मा कॉलेज में 22 दिसम्बर 17 के उड़ीसा जाने वाली छात्रों ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शन के दौरान डांडिया नृत्य प्रस्तुत किये,प्राचार्य डॉ.विनोद वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों की प्रतिभा का सर्वांगींण विकास होता है,टीपी वर्मा कॉलेज में आयोजित प्रस्तुति करने वाली थारू बालाओं में आरती, पूजा, गीतांजलि, सोनी, भारती, नेहा, कस्तूरबा, कृति, मीरा, शहंसा, सरोज, सोनालिका, और अनीस का चयन भारत सरकार द्वारा आयोजित नेशनल ट्राइवल कन्वेंशन भुवनेश्वर में शामिल होने के लिए किया गया।
इस बावत कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हमारी छात्राएं नेशनल ट्राइवल कन्वेंशन में बेहतर प्रदर्शन करेंगी. अजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति सम्मलेन उड़ीसा जाने वाली टीम को सुगौली से मिथिला एक्सप्रेस से भुवनेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे महाविद्यालय परिवार ने निजी सवारी से उन्हें सुगौली भेजने की व्यवस्था कर दी है।