गौनाहा:– बिजली की करंट लगने से B.A. का छात्र का इलाज के दौरान हुई मौत
पोस्टमार्टम की लफडा को लेकर पुलिस नहीं ले रही जिम्मा
डेड बॉडी को ऑक्सीजन लगाकर एंबुलेंस से भेजा गया
दैनिक खोज खबर गौनाहा संवाददाता रामायण कुमार की रिपोर्ट:-
गौनाहा प्रखंड भितिहरवा पंचायत के बैरटवा गांव के दिनानाथ साह के एक B.A के छात्र को बिजली के करंट लगने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है । रेफरल अस्पताल गौनाहा मे इलाज कर रहे डॉक्टर सुशील कुमार ने बताया गया कि बैरटवा निवासी दिनानाथ साह के पुत्र नागेन्द्र कुमार 22 वर्ष का इलाज के दौरान मौत हो गया है लेकिन परिजनो के सहमती से उसे आक्सीजन लगाकर यहाँ से हटाया गया है ।
पोस्टमार्टम के लफड़ा को लेकर गौनाहा व सहोदरा थाना दोनो अपना – अपना पल्ला झाड रहे है गौनाहा थानाध्यक्ष रणवीर झा से पुछे जाने पर झा ने बताया कि बैरटवा गांव सहोदरा मे पडता है लेकिन पता लगाते है । वही सहोदरा थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि बैरटवा गांव स्पष्ट रूप से गौनाहा मे पडता है इधर घटनाक्रम के लेकर मृतक के पिता ने बताया कि उक्त युवक का बिजली के तार मे सटने से करंट लग गया है उसे आनन-फानन मे किसी तरह जीप से इलाज के लिए गौनाहा अस्पताल लाया गया है 01:50 बजे मृतक को बिजली की करंट लगी थी और 02:25 बजे इलाज के क्रम मे उसकी मौत हुई है ।
शाम 06:00 बजे थानाध्यक्ष द्वारा ASI को घटनास्थल पर भेज कर परिजनो से एक आवेदन ले FIR दर्ज कर मृतका के लास को पोस्टमार्टम कराने के लिए फिर से थाना लेकर आए।
परीजनो के अनुसार थाना सीमांकन को लेकर हमारे बच्चे की लास को दोबारा बेतिया भेजा जा रहा है।




Recent Comments