मढ़ौरा में लगा जिला कैम्प, राज्य तरंग प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर शुरू हुआ चार दिवसीय प्रशिक्षण

मढ़ौरा (सारण):
बिहार तरंग स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिये सारण से चयनित प्रतिभागियों का मढ़ौरा में चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ I जिला एथलेटिक्स अंडर-17 अंडर 14 स्कूली गेम बालक वर्ग का विशेष प्रशिक्षण शिविर उच्च विद्यालय मढ़ौरा में होने से मढ़ौरा में खिलाड़ियों का जमघट जमा है I वही जिला भर से पहुंचे खिलाड़ी आवासीय प्रशिक्षण में सुबह और शाम प्रशिक्षकों की निगरानी में अपना पसीना बहा रहे है I वही प्रशिक्षक जिला का स्थान राज्य में तय करने की दिशा में खिलाडियों की प्रतिभा को तराश रहे है I शिविर में जिला के अलग अलग प्रखंडो से कुल 26 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है I वही इन्हें प्रशिक्षण देने के लिए जिला से आठ प्रशिक्षक प्रतिनियुक्त किया गया है I प्रशिक्षकों की सूची में कोपा उच्च विद्यालय के अमित सौरभ,मीरपुर जुअरा के रंजीता प्रियदर्शी, उच्च विद्यालय मशरक के संजय सिंह ,कन्या विद्यालय छपरा के यशपाल कुमार सिंह,रिविलगंज के श्याम देव सिंह,सम्हौता के सुजीत कुमार,उच्च विद्यालय शिल्हौरी के राजेश प्रजापति, कदना के किशोर कुणाल, मनीष सिंह का नाम शामिल है I ये सभी प्रशिक्षक 19 से 22 सितम्बर तक के लिए उच्च विद्यालय मढ़ौरा में बच्चों के विशेष ट्रेनिंग के लिए प्रतिनियुक्त है I

प्रशिक्षण को लेकर खिलाड़ियों में दिख रहा है उत्साह
प्रशिक्षण शिविर को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह दिख रहा है I सुबह छ बजे से नौ बजे और शाम चार बजे से छ बजे के दो सत्र में बच्चें प्रशिक्षकों से अपनी विद्या में टिप्स ले कर अच्छा करने का लगातार प्रयास में लगे है I सभी खिलाड़ी में जिला के तरफ से राज्य प्रतियोगिता में खेलने का भी उत्साह चरम पर है I

खिलाडियों में शामिल अभिषेक कुमार , प्रियांशु सहित अन्य ने कहा कि वे प्रशिक्षण कैम्प को पूरी गंभीरता से ले रहे है I इस शिविर से उन्हें काफी कुछ सिखने को भी मिल रहा है I वे सभी राज्य प्रतियोगिता में भी अपने जिला को पदक दल सके इसलिए अपना पूरा दमखम लगा रहे है I
साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा, सारण ।




Recent Comments