नेहरू युवा केंद्र के लक्ष्मीबाई युवती मंडल द्वारा 200 मास्क का किया गया वितरण

छपरा :कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव तथा सुरक्षा के लिए मास्क का प्रयोग आवश्यक है। उक्त बातें नेहरू युवा केंद्र के लक्ष्मीबाई युवती मंडल के अध्यक्ष कुमार पंखुड़ी ने मास्क का वितरण करते हुए गुरुवार को कही। उन्होंने कहा कि आज सभी गतिविधियों की छुट मिली है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में लोगों को घरों से तभी निकलना चाहिए, जब बहुत आवश्यक हो। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलने के पहले मास्क जरूर पहने। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंस मेंटेंन करते हुए लोगों से मिलें। भीड़ वाले जगह पर जाने से बचें और स्वच्छता का पालन करें। इस दौरान लक्ष्मीबाई युवती मंडल की ओर से 200 जरूरक्तमंदो और कोरोना योद्धाओ के बीच मास्क का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व नेहरू युवा केंद्र के लक्ष्मीबाई युवती मंडल की अध्यक्ष कुमारी पंखुरी ने किया।कुमारी पंखुरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:00 बजे शिशु पार्क से शुरू किया गया | ठेला,खोमचा,मोची और बिना मास्क वाले संदेश भी दिया गया | इस मौके पर गुड़िया कुमारी , अमृत कुमार, धीरज कुमार, राकेश कुमार, रेहान सिंह , राजा कुमार आदि उपस्थित थे।