रेनबो क्रिकेट कप 2018 के फाइनल मुकाबले में लेरूआ को हरा मढौरा ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

मढ़ौरा/ सारण
स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर स्थित खेल के मैदान में एनवाईके और रेनबो यूथ क्लब के संयुक्त तत्वाधान में रेनबो क्रिकेट कप 2018 का फाइनल मुकाबला स्थानीय टीम मढ़ौरा व लेरुआ टीम के बीच हुआ। 16 ओवर के इस मुकाबले में टॉस जीतकर लेरुआ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाए।

जवाब में मढ़ौरा की टीम ने स्कोर का पीछा करते हुए 2 विकेट खोकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। मैच का उद्घाटन नागेन्द्र राय व खिरोधर राय ने संयुक्त रूप से किया वहीं विजेता टीम के खिलाड़ियों को स्थानीय मेवालाल राय व ओमप्रकाश राय ने ट्रॉफी प्रदान किया।

पुरस्कार वितरण के साथ ही विजेता और उप विजेता टीम को अतिथि पूर्व मुखिया विनय सिंह ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उक्त मैच में मढ़ौरा टीम के आकाश कुमार को मैन ऑफ मैच और इसी टीम के राहुल कुमार को मैन ऑफ सीरीज का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायर सोनू कुमार और मंटू कुमार रहे स्कोरर गोलू कुमार व विराट आर्यन के साथ कमेंट्री नंदन मिश्रा व अंकित कुमार ने किया। उक्त अवसर पर मैच ऑर्गेनाइजर पूर्व पार्षद शैलेंद्र साह, रेनबो यूथ क्लब के रणजीत मिश्रा, लालू साह, चंदन कुमार, अजय कुमार, विनोद कुमार, सत्येंद्र राय, अनीस, सोनू, रौशन, दुर्गेश के अलावे क्लब के सभी सदस्यों ने सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




Recent Comments