नगरा में सीओ का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

नगरा(सारण):सीओ अरविन्द प्रसाद सिंह का ट्राइसेन भवन विदाई समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें तत्कालीन सीओ को विदाई व नये सीओ मुन्ना प्रसाद का स्वागत किया गया। सीओ अरविन्द प्रसाद सिंह को माला पहनाकर, बुके देकर सम्मानित किया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए समारोह के उपप्रमुख अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि अरविंद प्रसाद सिंह का नगरा में कार्य काल बहुत बढ़िया रहा। वे अच्छे व्यवहार के व्यक्ति होने के साथ-साथ कार्य को सही ढंग से निपटारा करतें थे। उपप्रमुख ने कहा कि नगरा में ईमानदारी के साथ कार्य करनें वाले पदाधिकारीयो की जरूरत है, ताकि जनता के कार्यो का निष्पादन हो सके। समारोह की अध्यक्षता उप प्रमुख अखिलेश्वर सिंह तथा संचालन भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार ने की। समारोह में उपस्थित सकलदीप सिंह, हरेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, अनिल कुमार सिंह, विजेंदर कुमार विजय, सुनील कुमार सिंह, जनार्दन प्रसाद, विनायक राय, अनिल कुमार प्रसाद, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार, राजमोहन कुमार, जितेंद्र सिंह, सेराजुद्दीन, प्रेम कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।